अखिल राजस्थान प्रबोधन संघ की सवाईपुर में बैठक आयोजित

सांवर वैष्णव

बनकाखेड़ा में होगा दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन
सवाईपुर:- स्मार्ट हलचल|अखिल राजस्थान प्रबोधन संघ जिला भीलवाड़ा का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18 व 19 सितंबर 2026 को कोटडी ब्लॉक के तत्वाधान में सवाईपुर क्षेत्र के बनकाखेड़ा गांव में स्थित मोचड़िया के मण्ड देवनारायण मंदिर में होगा । जिसको लेकर आवश्यक बैठक रूपरेखा तैयारी एवं शैक्षिक सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने हेतु बुधवार को सवाईपुर में बैठक रखी गई । जिसमें जिलाध्यक्ष किशनसिह राठोड, देवराजसिंह, हरिशंकर जाट, विमल आचार्य, भगवत सिंह, शंभूलाल बलाई, शंकर ओड़, नंद सिंह, नारायण गाडरी, गोपाल गाडरी, जयप्रकाश गर्ग, शंकर सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि प्रबोधकगण उपस्थित रहकर सम्मेलन हेतु विचार विमर्श राय रखी और कार्यकम की सफलता के लिए सभी साथियों को एकजुट होकर मुश्तैदी से कमर कसने का आव्हान किया । सभी साथियों ने अपने अपने विचार भी रखे । शैक्षिक सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शैक्षिक उन्नयन को गुणवत्तापूर्ण बढ़ावा मिले पर तैयारी के साथ आने को कहा । सम्मेलन हेतु आगामी बैठक 13 सितंबर को प्रातः 11 बजे बनकाखेड़ा में मोचडिया का मंड देवनारायण मंदिर में होगी ।।