श्री गौ सेवा संस्थान के तत्वावधान में दूधिया रोशनी में शुरू हुआ खेल महाकुंभ; उद्घाटन अवसर पर भामाशाहों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों का उमड़ा हुजूम

सिहोट बड़ी (स्मार्ट हलचल)राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिहोट बड़ी के खेल मैदान में श्री गौ सेवा संस्थान सिहोट बड़ी के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रात्रिकालीन एकल ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया। दूधिया रोशनी के बीच खेल भावना और अनुशासन के साथ शुरू हुई इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच टाटनवा और सेवद बड़ी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का परिचय दिया।

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच

यह प्रतियोगिता पूर्णतया एकल ग्रामीण स्तर पर आयोजित की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान युवाओं को मंच प्रदान करना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है। मैच शुरू होने के साथ ही मैदान में दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा और ग्रामीणों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

🛑 समारोह में भामाशाहों व गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति:

उद्घाटन समारोह में गजानंद, हरिकिशन, भानाराम, पीडी जांगिड़, लक्ष्मीकांत, प्रेमसिंह, मोहनलाल, लक्ष्मण राम, जोगेंद्र सहित कई प्रमुख भामाशाह, ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

आयोजन कमेटी ने व्यक्त किया आभार

कमेटी के सदस्य सुनील कुमार मीणा, धर्मेंद्र, अर्पित, गोपाल, रोहित, लोकेश एवं शुभम ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों, अतिथियों और कबड्डी प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।