नीरज मीणा
मंडावर। स्मार्ट हलचल/दौसा के पत्रकार सुमित बैरवा की नियुक्ति से संगठन में उत्साह, प्रदेशभर के पत्रकारों को एकजुट करने और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दौसा पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया ने राजस्थान में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दौसा के पत्रकार सुमित बैरवा पुत्र सोहन बैरवा को राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा ने सुमित बैरवा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए नियुक्ति पत्र जारी किया।
संगठन की ओर से सुमित बैरवा को प्रदेश स्तर पर पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने, पत्रकार साथियों के बीच आपसी भाईचारा, एकता एवं समन्वय स्थापित करने तथा संगठन की गतिविधियों को राजस्थान के विभिन्न जिलों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश कमेटी के गठन की भी जिम्मेदारी
राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा ने उम्मीद जताई कि सुमित बैरवा संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ करेंगे। साथ ही उन्हें शीघ्र ही राजस्थान प्रदेश कमेटी का गठन कर उसकी जानकारी संगठन के केंद्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पत्रकारों की एकजुटता पर रहेगा जोर
सुमित बैरवा की नियुक्ति को राजस्थान में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के संगठनात्मक विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में उनकी प्राथमिकता पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ने और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर रहेगी।
नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद पत्रकार जगत एवं संगठन से जुड़े साथियों में उत्साह का माहौल है। विभिन्न पत्रकार साथियों ने सुमित बैरवा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे पत्रकार हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे