पोस मशीन व भौतिक स्टॉक के सत्यापन के साथ होगी उर्वरक उपलब्धता एवं गुणवत्ता की निगरानी
शिवराज बारवाल मीना
टोंक। स्मार्ट हलचल|जिले में उर्वरकों के वितरण, उपलब्धता एवं गुणवत्ता नियंत्रण तथा फसलों की बुवाई आदि की समीक्षा के दौरान आदान विक्रेताओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पोस मशीन एवं भौतिक स्टॉक के सत्यापन तथा गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षण हेतु पंचायत समिति वार समन्वयक, प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामलाल जाट ने बताया कि निवाई, देवली एवं उनियारा में समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा, उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) टोंक तथा मालपुरा, टोडारायसिंह एवं पीपलू में डॉ. सूरजमल जाट, उप निदेशक (उद्यान) होंगे।
उन्होंने बताया कि निवाई में रामनिवास जाट, सहायक निदेशक कृषि प्रभारी तथा कजोड़ मल गुर्जर, कृषि अधिकारी (मिशन) सह-प्रभारी होंगे। देवली में प्रकाश सिंह यादव, कृषि अधिकारी (फसल) प्रभारी तथा डॉ. अमीना मीणा, कृषि अधिकारी सह-प्रभारी होंगी।
उनियारा में नन्दराम मीणा, सहायक निदेशक (उद्यान) प्रभारी तथा दुर्गाशंकर कुम्हार, सहायक निदेशक मुख्यालय सह-प्रभारी होंगे। टोंक में किरण कुमारी मीणा, कृषि अधिकारी प्रभारी तथा डॉ. मिथलेश कुमारी मीणा, कृषि अधिकारी सह-प्रभारी होंगी।
इसी प्रकार मालपुरा में कानाराम जाट, सहायक निदेशक (कृषि) प्रभारी तथा जीतराम चौधरी, कृषि अधिकारी (उद्यान) सह-प्रभारी होंगे। टोडारायसिंह में कैलाश चन्द शर्मा, कृषि अधिकारी प्रभारी तथा रेखा गुर्जर, कृषि अधिकारी सह-प्रभारी होंगी। पीपलू में डॉ. मुकेश कुमार जाट प्रभारी होंगे। संयुक्त निदेशक रामलाल जाट ने बताया कि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने अथवा किसानों को एफएफएस एप के माध्यम से किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निराकरण करेंगे।