सवाईपुर ( सांवर वैष्णव )
स्मार्ट हलचल|अवैध बजरी खनन रोकथाम को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सवाईपुर चौकी पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर मामला दर्ज किया । दीवान सोराज चौधरी ने बताया कि अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को नेशनल हाईवे से गुजरते अवैध बजरी परिवहन करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को चौकी के पास से जप्त कर थाने लाकर खड़ा किया । वही मामला दर्ज कर जांच शुरू की । इस कार्रवाई में दीवान सोराज चौधरी, कांस्टेबल संदीप कुमार व वाहन चालक शामिल रहे ।।