पांच दिवसीय आयोजन में 71 हजार बत्तियों से महाआरती, गरबा व 108 हनुमान चालीसा पाठ होंगे
अनिल कुमार खींची
ब्यावर। स्मार्ट हलचल|मलियान चौपड़ स्थित श्री चौपड़ का सेठ दरबार में श्री चौपड़ का सेठ समिति की ओर से पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पिछले 14 वर्षों से गणपति बप्पा श्री चौपड़ का सेठ स्वरूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।महोत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर को प्रातः 11:15 बजे गणपति आगमन के साथ होगा। शाम 7:30 बजे गणपति जन्मोत्सव एवं राग मन बैंड द्वारा भजन क्लबिंग महोत्सव होगा। 15 सितंबर को रात 8:30 बजे से 108 हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा।
इसी क्रम में 16 सितंबर को रात 8:30 बजे विशाल गरबा महोत्सव होगा। 17 सितंबर को शाम 8:30 बजे 71 हजार बत्तियों से महाआरती तथा भक्तिमय अंताक्षरी आयोजित होगी। महोत्सव के अंतिम दिन 18 सितंबर को प्रातः 10:15 बजे हवन-पूजन होगा तथा दोपहर 1 बजे गणपति विसर्जन के लिए प्रस्थान किया जाएगा।
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः 10 बजे और शाम 8 बजे आरती होगी। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन एवं धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का आह्वान किया है।