14 सपनों के चढ़ावे… पालना में आस्था, महावीर जन्मवाचन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह

महेन्द्र धाकड़

बेगूं। स्मार्ट हलचल|नगर के पार्श्वनाथ जैन मंदिर में महावीर जन्मवाचन समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। जन्मवाचन से पूर्व मंदिर परिसर में 14 सपनों एवं पालना जी के चढ़ावे बोले गए। कल्पसूत्र वाचन लादू सिंह आंचलिया ने किया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति और धार्मिक वातावरण बना रहा। समाजजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए भगवान महावीर के जन्मकल्याणक की खुशियां मनाईं। समारोह के दौरान लक्ष्मी जी का चढ़ावा चंद्र कुमार चोरड़िया परिवार की ओर से तथा पालना का चढ़ावा दिनेश कुमार से अनिल कुमार एवं ललित चौधरी परिवार की ओर से बोला गया। इस अवसर पर समाजजनों ने धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
मूर्ति पूजक संघ की ओर से तथा कोमल कुमार, रोहित कुमार एवं राहुल कुमार लोढ़ा की ओर से प्रभावना रखी गई। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के जन्मकल्याणक को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया। इस अवसर पर चन्द्र कुमार चोरड़िया, अभय पंचोली, पुखराज, नागौरी, नेमचंद कावड़िया, नेमचंद्र चोपड़ा, बाबूलाल चौधरी, राजेश बाफना, गौतम चौधरी, लोकेश भटेवरा, राहुल रातड़िया सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे।