कोटा:स्मार्ट हलचल|शनिवार को मेघवाल समाज सेवा समिति सीमल्या द्वारा लोकदेवता बाबा रामदेव जी की जयंती के अवसर पर सीमल्या में मेघवाल समाज बंधुओं द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा कस्बा “बाबा रामदेव जी की जय” और “रूणीचा के श्याम की जय” के जयकारों से गूंज उठा।
समिति द्वारा बाबा रामदेव जी की सजी-धजी झांकी और निशान के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो बाबा रामदेव मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए पूरे कस्बे में भ्रमण किया। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु, युवा और महिलाएं शामिल हुए। शोभायात्रा के स्वागत के लिए समिति द्वारा कस्बे में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए। व आतिशबाजी करी। इस दौरान कस्बे के व्यापारीयो व ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय, केले व प्रसादी की व्यवस्था की गई। वहीं जयंती की पूर्व संध्या पर भजन संध्या एवं जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने बाबा रामदेव जी के भजनों से सभी को भक्तिमय कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु जागरण में झूमते रहे।