भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|डी ब्लॉक टेक्सटाइल मार्केट एसोसिएशन के निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर में 251 रोगियों की आंखों की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श के साथ जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे और दवाइयां वितरित कीं।
शिविर का शुभारंभ एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमोद कुमार गोयल, सचिव रवि पचेरीवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप झुनझुनवाला व डॉ. गौरी देवस्थली ने दीप प्रज्वलित कर किया। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।
अध्यक्ष प्रमोद कुमार गोयल ने चिकित्सकों व सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि एसोसिएशन आगे भी समाजहित में सेवा कार्य जारी रखेगा।