60 वार्डों की मतगणना 12 टेबल पर 5 राउंड में होगी
अनिल कुमार खींची
ब्यावर । स्मार्ट हलचल|नगर परिषद ब्यावर चुनाव-2026 की मतगणना 14 सितंबर को बृजमोहन शर्मा राजकीय कन्या महाविद्यालय, ब्यावर में होगी। 60 वार्डों की मतगणना दो अलग-अलग कक्षों में कराई जाएगी। कमरा नंबर 1 में वार्ड 1 से 30 तथा कमरा नंबर 7 में वार्ड 31 से 60 की मतगणना होगी।
मतगणना के लिए 12 टेबल निर्धारित की गई हैं तथा पूरी प्रक्रिया 5 राउंड में संपन्न होगी। गणन अभिकर्ताओं के पहचान पत्र जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें संबंधित अभिकर्ता चुनाव कार्यालय ब्यावर से प्राप्त कर सकते हैं। मतगणना परिसर में मोबाइल फोन लेकर प्रवेश करना प्रतिबंधित रहेगा।