भामाशाहों ने खिलाड़ियों को खेल किट भेंट कर बढ़ाया उत्साह

भामाशाहों ने खिलाड़ियों को खेल किट भेंट कर बढ़ाया उत्साह

ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की पहल, शारीरिक शिक्षक का किया सम्मान

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। राउमावि तुम्बड़िया में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भामाशाहों ने विद्यालय के खिलाड़ियों को खेल किट भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया।कार्यक्रम में गांव के भामाशाह मुकेश जाट सिंहपुर, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल सुखवाल, शंभू जाट, शंकर अहीर, सरपंच प्रतिनिधि रामप्रसाद पुरोहित, अनिल जाट एवं हिमेश पुरोहित ने खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान की।इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ अनुशासन बनाए रखने और निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक मोहम्मद शकील का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

खेलों का महत्व
खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वक्ताओं ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आवश्यक संसाधन और प्रोत्साहन मिलने से वे बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।

प्रधानाचार्य रामलाल जाट ने कहा कि भामाशाहों की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यार्थी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करेंगे। प्रधानाचार्य ने सभी दानदाताओं का आभार जताया।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।