सामाजिक समानता, मानवतावादी सोच और निरंतर लेखन में योगदान को देखते हुए सौंपी जिम्मेदारी
चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। समता सैनिक दल भारत राजस्थान प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल बौद्ध एवं प्रदेश महासचिव कमला भंवर बुगालिया ने नियुक्ति पत्र जारी कर चित्तौड़गढ़ निवासी स्वतंत्र लेखक एवं सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी मदन सालवी ‘ओजस्वी’ को समता सैनिक दल भारत का चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।संगठन की ओर से जारी नियुक्ति के अनुसार मदन सालवी ‘ओजस्वी’ के सामाजिक प्रगति, निरंतर लेखन, सामाजिक समानता, मानवतावादी सोच, विज्ञानवादी दृष्टिकोण एवं सामाजिक कार्यों में योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मदन सालवी ‘ओजस्वी’ को समता सैनिक दल भारत का चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मदन सालवी ‘ओजस्वी’ की नियुक्ति पर समता सैनिक दल भारत के पदाधिकारियों एवं प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारियों सहित अनेक सामाजिक संगठनों के जागरूक पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मदन सालवी ‘ओजस्वी’ से संगठन को चित्तौड़गढ़ जिले में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को गति देने की उम्मीद जताई गई है।