मदन मोहन गर्ग
गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल|अग्रवाल महिला सेवा समिति की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में समिति अध्यक्ष सुनीता सरल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई तथा उनके सफल आयोजन के लिए संयोजकों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
महोत्सव के तहत 4 अक्टूबर रविवार को बच्चियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनका संयोजन अंजू मालधनी, रिचा मंगल एवं मंजू सिंघल करेंगी। 6 अक्टूबर मंगलवार को एकादशी के अवसर पर सुंदरकांड एवं भजन कार्यक्रम होगा, जिसकी जिम्मेदारी संजना मित्तल को दी गई।
7 अक्टूबर को मेहंदी प्रतियोगिता सुनीता तुलारा एवं सुमन घीवाली के संयोजन में होगी। रंगोली एवं मांडना प्रतियोगिता का दायित्व साक्षी गुप्ता एवं देवल अग्रवाल को, प्रश्नोत्तरी का शिप्रा गोयल एवं मंजू मंगलम को तथा कुर्सी दौड़ का जिम्मा रीना खन्ना एवं सरिता बजाज को सौंपा गया।
8 अक्टूबर को रस्साकशी प्रतियोगिता सरोज गर्ग के संयोजन में होगी। बिना गैस की रेसिपी प्रतियोगिता रति सिंघल एवं सुनीता सिंघल के संयोजन में तथा जलेबी कूद प्रतियोगिता अनिता पंसारी के संयोजन में आयोजित होगी।
बैठक में महामंत्री पिंकी गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंजू जिंदल, चंचल गुप्ता, पुष्पा सिंघल, गायत्री गर्ग, मंजू मंगलम एवं प्रदेश सांस्कृतिक मंत्री सरोज गर्ग सहित समिति की अन्य सदस्य मौजूद रहीं। सभी सदस्यों ने अग्रसेन जयंती महोत्सव को सफल बनाने के लिए उत्साहपूर्वक सहभागिता का संकल्प लिया।