तेजा दशमी को लेकर तैयारियां तेज

किशन खटीक
स्मार्ट हलचल|रायपुर 13 सितंबर 20 सितंबर को निकलेगी विशाल ट्रैक्टर-वाहन रैली तेजा दशमी महोत्सव को लेकर आज जाट छात्रावास में बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। समाजजनों में उत्साह का माहौल है और आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार 20 सितंबर 2026, रविवार को सुबह 10:00 बजे विशाल ट्रैक्टर एवं वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर, वाहन एवं समाजजन शामिल होंगे।
रैली बनेगी एकता और शक्ति का संदेश
आगामी बैठक में रैली के मार्ग, व्यवस्थाओं, सहभागिता और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के युवाओं और सभी वर्गों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया है।