मदन मोहन गर्ग
गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल। नगर परिषद गंगापुर सिटी के निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 31 से भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुर्जर पुत्र मिठ्ठू गुर्जर के 403 मतों से विजयी होने पर नर्सिंग कॉलोनीवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की खबर मिलते ही नर्सिंग कॉलोनीवासियों ने नरसिंह मंदिर एवं समाधि स्थल पर विजेंद्र गुर्जर के पिता मिठ्ठू गुर्जर का साफा एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें जीत की बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया।