राजगढ़ नगरपालिका चुनाव 2026: 40 वार्डों के परिणाम घोषित, वार्ड 40 में सबसे बड़ी 477 तो वार्ड 15 में मात्र एक वोट से हुई सबसे छोटी जीत

बजरंग आचार्य

​सादुलपुर ।स्मार्ट हलचल |राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय आम चुनाव—2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में सोमवार को राजगढ़ नगरपालिका के 40 वार्डों के सदस्य पद के निर्वाचन हेतु मतगणना राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के कमरा नंबर 07 में 08 मतगणना टेबलों पर कुल 06 राउंड में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। निर्वाचन परिणामों के अनुसार, इस बार के चुनाव में वार्ड संख्या 40 से सबसे बड़ी जीत 477 मतो से दर्ज की गई, वहीं वार्ड संख्या 15 से सबसे छोटी जीत मात्र एक वोट के अंतर से देखने को मिली।
​मतगणना के बाद आए परिणामों के मुताबिक, राजगढ़ में वार्ड संख्या 1 से निर्दलीय सुरेश, वार्ड संख्या 2 से बीजेपी के बुलट सिंह, वार्ड संख्या 3 से बीजेपी के महेंद्र सिंह, वार्ड संख्या 4 से बीजेपी के ज्ञान प्रकाश, वार्ड संख्या 5 से निर्दलीय ज्योति कुमारी, वार्ड संख्या 6 से बीजेपी के कुसुम, वार्ड संख्या 7 से निर्दलीय रजिया तथा वार्ड संख्या 8 से आईएनसी के अस्कारी बानो विजयी रहे। इसी प्रकार वार्ड संख्या 9 से निर्दलीय राहुल पारीक, वार्ड संख्या 10 से बीजेपी के राकेश पूनिया, वार्ड संख्या 11 से आईएनसी के मोहम्मद सलीम, वार्ड संख्या 12 से आईएनसी के मोहम्मद हेदर अली, वार्ड संख्या 13 से बीजेपी के विक्रम कुमार, वार्ड संख्या 14 से बीजेपी के अनुराग पूनिया और वार्ड संख्या 15 से निर्दलीय राजेन्द्र सिंह (मात्र एक वोट से विजयी) ने जीत हासिल की।
​आगे के परिणामों में वार्ड संख्या 16 से निर्दलीय रेनू कुमारी, वार्ड संख्या 17 से आईएनसी के अफरोज बानो, वार्ड संख्या 18 से आईएनसी के जगदीश, वार्ड संख्या 19 से आईएनसी के अनिता, वार्ड संख्या 20 से निर्दलीय निसार मोहम्मद चौहान, वार्ड संख्या 21 से निर्दलीय मो. इरसाद, वार्ड संख्या 22 से आईएनसी के रुखसाना बानो, वार्ड संख्या 23 से आईएनसी के इमरान बेग, वार्ड संख्या 24 से निर्दलीय जमीला बेगम, वार्ड संख्या 25 से निर्दलीय शेर बानो, वार्ड संख्या 26 से आईएनसी के मोहम्मद रफीक, वार्ड संख्या 27 से आईएनसी के मनीराम, वार्ड संख्या 28 से आईएनसी के राजेश, वार्ड संख्या 29 से आईएनसी के प्रेमलता तथा वार्ड संख्या 30 से आईएनसी के अब्दुल मलिक ने बाजी मारी।
​इसके अलावा वार्ड संख्या 31 से निर्दलीय नजमा, वार्ड संख्या 32 से निर्दलीय आरती, वार्ड संख्या 33 से आईएनसी के संजय, वार्ड संख्या 34 से निर्दलीय सुनीता, वार्ड संख्या 35 से बीजेपी के राजेन्द्र कुमार, वार्ड संख्या 36 से आईएनसी के रवि कुमार, वार्ड संख्या 37 से निर्दलीय कन्हैयालाल प्रजापत, वार्ड संख्या 38 से बीजेपी के रामसिंह पूनिया, वार्ड संख्या 39 से आईएनसी के असलम खान तथा वार्ड संख्या 40 से आईएनसी की अन्जू देवी (सबसे बड़ी जीत) निर्वाचित घोषित की गईं। मतगणना पूरी होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रिटर्निंग अधिकारी डॉ मनोज खेमादा ने नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ ग्रहण कराई व प्रमाण पत्र सौपे