श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की
अरवड़- स्मार्ट हलचल |कस्बे सहित क्षेत्र में सोमवार को गणेश चतुर्थी पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। भक्तों ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर लड्डुओं का भोग लगाया तथा परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पुरानी अरवड़ तालाब की पाल पर स्थित गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। मंदिर में भगवान गणेश को 51 किलो लड्डुओं का भोग लगाया गया। इसके बाद आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर गणपति के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान सतु माली,नारायण माली,हंसराज जाट,दिनेश वैष्णव, गौतम माली,महावीर माली,हेमराज माली,छोटु माली, श्री राम माली,जीवराज माली,गोवर्धन माली,रामप्रसाद सेन,कैलाश माली,रूपचंद माली, रामलाल कीर सहित बडी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।