नगर निकाय चुनाव 2026 : उनियारा नगर पालिका में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत,
* कुल 20 वार्डों में कांग्रेस ने 11 पर जीत दर्ज की, भाजपा 5 और निर्दलीय 4 वार्डों में विजयी
शिवराज बारवाल मीना
टोंक/उनियारा।स्मार्ट हलचल|नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत उनियारा नगर पालिका के सभी 20 वार्डों के परिणाम सोमवार, 14 सितंबर को मतगणना के साथ घोषित कर दिए गए। कुल 86.44 प्रतिशत मतदान के बाद सामने आए नतीजों में कांग्रेस ने 11 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। भाजपा को 5 सीटें मिलीं, जबकि 4 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।
*प्रमुख चुनावी उलटफेर*
वार्ड 1 में कांग्रेस के कौशल राज मंगल ने भाजपा के अघोषित चेयरमैन प्रत्याशी बताए जा रहे घासी लाल जैन को शिकस्त दी। वार्ड 4 में पूर्व पालिका अध्यक्ष मोनिका गुर्जर के पति एवं कांग्रेस प्रत्याशी नरेश कुमार गुर्जर ने जीत दर्ज की। वार्ड 13 का मुकाबला खासा रोचक रहा। त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा के चिरंजी लाल सैनी ने 199 वोट हासिल कर 15 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। निर्दलीय अनिता सैनी को 184 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के कन्हैया लाल सैनी 146 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वार्ड 9 में भाजपा के पिंटू कुमार साहू ने महज 2 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं वार्ड 17 में निर्दलीय प्रत्याशी बद्रीलाल गुर्जर की जीत ने भी चुनावी समीकरणों को चौंका दिया।
*सभी 20 वार्डों के विजेता*
वार्ड
विजेता
दल
1
कौशल राज मंगल
कांग्रेस
2
विष्णु सैनी
कांग्रेस
3
इकबाल अहमद
कांग्रेस
4
नरेश कुमार गुर्जर
कांग्रेस
5
महेश कुशवाहा
भाजपा
6
मानवेन्द्र कुशवाहा
निर्दलीय
7
विजय महावर
भाजपा
8
पूजा चन्देल
कांग्रेस
9
पिंटू कुमार साहू
भाजपा
10
अरविन्द बैरवा
कांग्रेस
11
सन्दीप कुमार गुप्ता
कांग्रेस
12
अभय सिंह शक्तावत
निर्दलीय
13
चिरंजी लाल सैनी
भाजपा
14
अमृता पालीवाल
कांग्रेस
15
उर्मिला पांचाल
निर्दलीय
16
ममता सैन
कांग्रेस
17
बद्रीलाल गुर्जर
निर्दलीय
18
राजेश सैनी
भाजपा
19
परवीन बी
कांग्रेस
20
जमीला
कांग्रेस।
*अंतिम दलीय स्थिति*
कांग्रेस — 11 सीटें
भाजपा — 5 सीटें
निर्दलीय — 4 सीटें।
20 सदस्यीय बोर्ड में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद बोर्ड गठन का रास्ता साफ हो गया है। अब 21 सितंबर को नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव होना है। चुनाव तक बहुमत दल के निर्वाचित पार्षदों की बाड़ाबंदी किए जाने की बात भी सामने आई है।