केसरा से जमवाय माता मंदिर के लिए गाजे-बाजे के साथ पदयात्रा रवाना

18 सितंबर को मंदिर पहुंचेगी पदयात्रा, रातभर होगा विशाल जागरण और भंडारा

स्मार्ट हलचल/नीरज मीणा

स्मार्ट हलचल/मंडावर उपखंड क्षेत्र के समीप केसरा जमवाय माता के भक्तों की ओर से मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को गांव केसरा से गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल के बीच जमवाय माता मंदिर के लिए विशाल पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। जयकारों और भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।
आयोजकों के अनुसार पदयात्रा 18 सितंबर 2026 को जमवाय माता मंदिर पहुंचेगी। मंदिर पहुंचने के बाद रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों का कहना है कि इस धार्मिक आयोजन में एक से दो लाख तक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
पूरी रात चलेगा भंडारा
जागरण के साथ श्रद्धालुओं के लिए पूरी रात भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और समिति के सदस्यों ने व्यापक तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
19 सितंबर को ध्वज चढ़ाने की परंपरा
19 सितंबर 2026 को ध्वज धारक शेर सिंह नरूका द्वारा जमवाय माता मंदिर पर ध्वज चढ़ाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहकर धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
पदयात्रा रवाना होने के अवसर पर कमेटी के सदस्य उमेद सिंह, जतन सिंह, सूबेदार विजय सिंह, जगबीर सिंह, मूल सिंह, FPS राशन डीलर राजेंद्र सिंह, बच्चू सिंह, देवेंद्र सिंह (निक्की बना), रामराज सिंह, उदयभान सिंह, विजय भान सिंह, भंवर अवधेश सिंह नरूका, अमोल सिंह, विनोद सिंह, राममिलन सिंह सहित गांव-बस्ती के अनेक लोग मौजूद रहे।