राजेन्द्र खटीक
शाहपुरा। स्मार्ट हलचल|नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। कांग्रेस की ओर से नगर अध्यक्ष रमेश सेन ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। वहीं कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल ने भी पार्टी प्रत्याशी के रूप में तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दो नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदारों के नामांकन दाखिल किए जाने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दोनों नेताओं के नामांकन के बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर स्थिति को लेकर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।
इधर, भाजपा की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अभी तक नामांकन दाखिल नहीं किया गया है। भाजपा की ओर से प्रत्याशी के नामांकन को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियों पर नजर बनी हुई है। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के बीच शाहपुरा की राजनीति में हलचल बढ़ गई है।