मेधा सम्मान समारोह-2026 में सौम्या सिंह सम्मानित, B.Sc. ZBC में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया परिवार का गौरव

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ।स्मार्ट हलचल|नेशनल पीजी कॉलेज, लखनऊ में आयोजित मेधा सम्मान समारोह-2026 में मेधावी छात्रा सौम्या सिंह को शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।सौम्या ने B.Sc. ZBC सत्र 2025-26 के द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर में लगभग 150 विद्यार्थियों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त कर क्लास में टॉप किया है।समारोह के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय प्रयागराज सुभाष विद्यार्थी एवं मोतीलाल मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष व सांसद प्रयागराज उज्ज्वल रमन सिंह जी रहे। इस अवसर पर नेशनल पीजी कॉलेज के प्रबंधक तथा प्राचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा सौम्या सिंह को 10,000 रुपये नगद, मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सौम्या की इस उपलब्धि पर उनके पिता अरुण प्रताप सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सौम्या बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ नृत्य और गायन में भी निपुण है। उसकी मेहनत पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। बेटियां परिवार का सम्मान और अभिमान होती हैं।

उन्होंने कहा मेरी बेटी मेरा सम्मान, मेरा अभिमान है।
इस मौके पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने सौम्या को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।