* बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर हुआ विचार-विमर्श
शिवराज बारवाल मीना
टोंक/नगरफोर्ट। स्मार्ट हलचल|कांग्रेस जिलाध्यक्ष सऊद सईदी के निर्देशानुसार नगरफोर्ट मंडल अध्यक्ष बीरबल मीणा की अनुशंसा पर 15 सितंबर 2026 को कांग्रेस कमेटी नगरफोर्ट की आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगरफोर्ट इकाई अध्यक्ष हनुमान साहू ने की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने एवं कार्यकारिणी गठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद इकाई अध्यक्ष ने कार्यकारिणी की घोषणा की।
कार्यकारिणी में अजीज देशवाली को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल तंवर को संगठन महासचिव, राजेश बैरवा एवं वर्धमान जैन को उपाध्यक्ष, योगेश सुवालका, बंशीलाल बसवाल एवं गिरिराज साहू को महासचिव तथा पदम बज को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
वहीं संजय वाल्मीकि, बाबू खान, रईस मोहम्मद, बाबूलाल मौर्य एवं जगदीश बैरवा को सचिव, बनवारी बैरवा, रमेश नामा, ओमप्रकाश भंडारी, महावीर वर्मा, जितेंद्र नामा एवं मोहन नायक को कार्यकारिणी सदस्य, अनिल सैन को प्रवक्ता तथा राजेश सैनी को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने, समय-समय पर महापुरुषों की जयंती मनाने, स्थायी कार्यालय खोलने तथा आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बीरबल मीणा सहित मंडल पदाधिकारी किशन सैनी, भंवर सिंह हाड़ा, निजाम मंसूरी, ओमप्रकाश बैरवा, वर्धमान जैन, अनिल तंवर, जीतराम बैरवा, त्रिलोक सैनी, उमेश राव, पदम बज, योगेश सुवालका, संजय वाल्मीकि, तौफीक अली, ओम नामा, दिनेश चोपड़ा, बाबू खान, राजेश बैरवा, बनवारी बैरवा, रफीक अली, मेहबूब भाई, महावीर वर्मा, ओम भंडारी, यूनुस खान, बाबू बैरवा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।