अनिल कुमार खींची
ब्यावर। स्मार्ट हलचल |निम्बार्क वैदिक संस्कृत समिति, भीलवाड़ा की शाखा ब्यावर की ओर से आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन कुमार सैनी एवं मीडिया प्रभारी राकेश कुमार को संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
समिति के संयोजक पंडित बद्री प्रसाद शर्मा एवं सह-संयोजिका श्रीमती श्वेता दाधीच ने दोनों का सम्मान किया। इस अवसर पर संयोजक पंडित बद्री प्रसाद शर्मा ने बताया कि निम्बार्क वैदिक संस्कृत समिति, शाखा ब्यावर की ओर से प्रतिवर्ष संस्कृत भाषा एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि जागृत करने तथा सामान्य ज्ञान में वृद्धि करना है।
समिति पदाधिकारियों ने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार में सहयोग के लिए नवीन कुमार सैनी एवं राकेश कुमार के कार्यों की सराहना की। संस्था परिवार की ओर से दोनों को सम्मान मिलने पर बधाई दी गई।