स्मार्ट हलचल|गांधीनगर सेक्टर नंबर पांच, स्थित आर.एन.टी.विधि महाविद्यालय,चित्तौड़गढ़ के विधि विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प, युवाओं ने दिया नशामुक्त भारत का संदेश दिया गया।
भारत सरकार एवं राज्य सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आर.एन.टी.विधि महाविद्यालय,चित्तौड़गढ़ में गुरुवार को महाविद्यालय के विधि विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखना तथा विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में नशा मुक्ति का सकारात्मक संदेश पहुंचाना रहा। इस अवसर पर कॉलेज समन्वयक गौरव त्यागी एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी शर्मा,उप प्राचार्य डॉ. प्रभा भाटी सहित विधि व्याख्याता जमीर आलम, अमित कोहली,मेहा दाड,सोनिया राजोरा, शिवानी शर्मा, मिली बाबेल आदि फैकल्टी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में विधि विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशे से स्वयं दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विधि व्याख्याता जफ्फर हुसैन वैलिम ने विधि विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने शपथ लेते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे तथा नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विधि विद्यार्थियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का संकल्प भी लिया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नशे की समस्या केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसका प्रभाव परिवार और पूरे समाज पर पड़ता है। विशेष रूप से युवा वर्ग को नशे से दूर रखना आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। विधि विद्यार्थी समाज में जागरूकता फैलाने और लोगों को उनके अधिकारों एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। युवा शक्ति देश के भविष्य की आधारशिला है। यदि युवा नशे से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगे तो समाज और राष्ट्र दोनों मजबूत होंगे। इस कार्यक्रम में विधि विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त फैकल्टी सदस्यों ने भी विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में नशे के खिलाफ जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना दिखाई दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने तथा युवाओं को नशे की गिरफ्त से दूर रखने के लिए निरंतर जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा नशामुक्ति के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन विधि व्याख्याता जफ्फर हुसैन वैलिम ने किया।