राजस्थानी रंग में रामेश्वरम् में सजेगी भीलवाड़ा की शाम, ‘घूमर-2026’ में लोकनृत्य-संगीत का होगा संगम

भाविप स्वामी विवेकानंद शाखा ने किया घूमर-2026 के पोस्टर का विमोचन, भीलवाड़ा में 10 अक्टूबर को लोकनृत्य-संगीत की रंगीन शाम

 

सांस्कृतिक महफिल मे जयपुर के कलाकार राजस्थानी लोककला की प्रस्तुतियों से बांधेंगे समां

(पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा ।स्मार्ट हलचल|राजस्थानी लोककला, नृत्य और संगीत की रंगीन छटा एक बार फिर शहरवासियों को अपनी ओर खींचेगी। भारत विकास परिषद शाखा स्वामी विवेकानंद की ओर से 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राजस्थानी लोक कला नृत्य एवं संगीत समारोह ‘घूमर-2026’ के पोस्टर का विमोचन किया गया। हरणी महादेव रोड स्थित रामेश्वरम् परिसर में शाम 7 बजे से होने वाले इस आयोजन में जयपुर की प्रसिद्ध वीणा म्यूजिक के कलाकार राजस्थानी लोकनृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां देंगे। परिषद अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में कोरियोग्राफी श्वेता पारीक की रहेगी। वहीं सिंगर सुप्रिया और मुकेश चावरिया अपनी आवाज से राजस्थानी गीत-संगीत की प्रस्तुति देंगे। आयोजन को राजस्थानी सांस्कृतिक वैभव और लोक परंपराओं को मंच देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए कूपन वितरण की व्यवस्था की गई है। कूपन के लिए रोशन ज्वैलर्स (शगुन स्वीट्स के पास), मानसिंहका स्टोर्स (कमाल का कुआं के पास), अतुल टायर्स (गरीब नवाज मार्केट, रेलवे फाटक के सामने), भारत विकास परिषद भवन (कम्युनिटी हॉल के पास, शास्त्री नगर) और सन मेडिकोज (आर.सी. व्यास कॉलोनी, गुप्ता ऑर्थाे हॉस्पिटल के सामने) संपर्क किया जा सकता है। पोस्टर विमोचन के दौरान परिषद अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, सचिव केजी सोनी और कोषाध्यक्ष आदित्य मानसिंहका के साथ रजनीकांत आचार्य, सुमित जागेटिया, महावीर सोनी, प्रशांत खटोड़, पंकज अग्रवाल, कमलेश बोड़ाना और सुभाष मोटवानी सहित परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।