खजुरिया श्याम भेरुनाथ मंदिर पर आयोजित हुआ रात्रि जागरण, जागरण के पावन पर्व पर भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

पोटलां। स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खजुरिया श्याम भेरुनाथ के जागरण के पावन पर्व पर आयोजित रात्रि जागरण में भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला।​भादवी छठ के इस विशेष अवसर पर खजुरिया श्याम के दरबार में हाजिरी लगाने और दर्शन पाने के लिए कई राज्य सहित आस पास के कई जिलों के दूर-दराज से हजारों भक्त पहुंचे। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के मार्गों तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के लिए विभिन्न जगहों पर भक्तों द्वारा चारो ओर रास्तों में भंडारों का आयोजन किया गया,​जागरण के दौरान मुख्य आकर्षण रात 12 बजे हुआ,जब खजुरिया श्याम भेरुनाथ के दरबार में भोपा जी को भाव आए। इस दौरान उपस्थित सभी भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ​हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ और कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। खजुरिया श्याम भेरुनाथ सेवा समिति के कार्यकर्ताओं और पोटलां पुलिस चौकी से एवं गंगापुर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।अप्रिय स्थिति से निपटने और सुचारू यातायात के लिए चप्पे-चप्पे पर पोटलां पुलिस चौकी व गंगापुर थाने का पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।वही जागरण पर्व को लेकर पूरे मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया।