गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को रखे मुक्त,

गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को रखे मुक्त,
शिक्षक संघ अंबेडकर के शैक्षिक अधिवेशन में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष मनोनीत हुए राजमल रेगर
न्यूज – स्मार्ट हलचल|राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) भीलवाड़ा के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के दूसरे दिन सभी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक मांडल पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामेश्वर लाल मेघवंशी व नारायण लाल रैगर के मुख्य आतिथ्य में हुआ।बैठक में शिक्षकों का मांग पत्र एसीबीईओ बालमुकुंद शर्मा को सौंपा।वही शिक्षक संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से संघ के नए जिला अध्यक्ष के रूप में राजमल रेगर को चुना गया। सभी के द्वारा नए जिला अध्यक्ष राजमल रेगर का स्वागत किया गया। समीक्षा बैठक में शिक्षण की गुणवत्ता, संगठन की आगामी कार्ययोजना, शिक्षकों को समस्याओं, ऑनलाइन कार्य सहित संगठन को मजबूती प्रदान करने के विशेष मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामेश्वर लाल मेघवंशी के दो वर्ष की कार्यकाल की सराहना की गई। नव मनोनीत जिला अध्यक्ष राजमल रेगर ने बताया कि संघ हमेशा शिक्षकों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा , शिक्षकों के साथ कोई जातिगत भेदभाव न हो, समानता, समरसता बनी रहे, विभाग की योजनाओं को साकार करने में संघ का योगदान , सहित नई शिक्षा नीति पर विचार विमर्श किया गया। नई जिला कार्यकारिणी का का विस्तार आगामी बैठक में किया जाएगा और प्रत्येक ब्लॉक में सक्रिय और संगठन के प्रति निष्ठावान सदस्यों को शामिल किया जाएगा।अधिवेशन में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश नकवाल, अजमेर संभाग प्रतिनिधि नाथू लाल बलाई, पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण लाल रेगर, निवर्तमान अध्यक्ष रामेश्वर लाल मेघवंशी, प्रदेश आई टी प्रभारी राजमल रेगर, अजमेर संभाग प्रभारी महावीर खोईवाल, जिला महामंत्री अनिल कुमार लोट, कोषाध्यक्ष चंद्रा लाल रेगर, जहाजपुर ब्लॉक अध्यक्ष सोजी राम बैरवा, करेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष परशुराम मेघवंशी, हुरड़ा अध्यक्ष अमरचंद, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाबीर रंगरेज, विधि सलाहकार भवानी सिंह मीणा, मांडलगढ़ संगठन मंत्री नंद लाल सालवी, ब्लॉक प्रतिनिधि सुरजमल कोली, राजेश, सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।