18 साल की परंपरा, फिर सजा ‘माणिक्य नगर के राजा’ का दरबार, गणपति की भक्ति चढ़ी परवान

(पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|वस्त्रनगरी भीलवाडा में गणपति की भक्ति का रंग चढ़ चुका है और ‘माणिक्य नगर के राजा’ का दरबार सज गया है। माणिक्य नगर में 18 साल से चली आ रही गणेश महोत्सव की परंपरा इस बार भी पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गई है। 14 सितंबर से ‘माणिक्य नगर के राजा’ का दरबार सजा है, जहां 25 सितंबर तक रोज शाम भक्ति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंग देखने को मिलेगा। रात 8 से 11 बजे तक एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, डांडिया रास सहित विभिन्न प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के नेतृत्व में आयोजित गणेश महोत्सव को लेकर कार्यकर्ताओं और नवयुवक मंडल में उत्साह है। आयोजन समिति के अनुसार, महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम 8 बजे से रात 11 बजे तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, डांडिया रास सहित विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भक्ति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्यकर्ता लखन सोनी ने बताया कि माणिक्य नगर में ‘माणिक्य नगर के राजा’ के नाम से गणेश महोत्सव का आयोजन पिछले 18 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के चलते महोत्सव क्षेत्र में विशेष पहचान बना चुका है। इस बार भी आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह बना हुआ है। महोत्सव को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए बजरंग दल माणिक्य नगर के कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। आयोजन समिति अध्यक्ष रोहित सहित मनोज सोनी, सूरज प्रजापत, अखिलेश व्यास, लादू प्रजापत और सौम्य मेहता सहित अन्य कई कार्यकर्ता आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं।