ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी के अरिहंत विहार सोसाइटी में गणेशोत्सव के पावन अवसर पर भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। क्षेत्र के बड़ी संख्या में निवासियों ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा और डांडिया का लुत्फ उठाया।
ढोल-नगाड़े और डीजे की मधुर धुनों पर देर रात तक सोसाइटी परिसर में गरबा की गूंज रही। महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान बच्चा पार्टी द्वारा आयोजित गणपति को जानो क्विज में कड़े मुकाबले के बाद गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष गोपाल जटिया विजेता रहे, जिनको बच्चो द्वारा पुरुस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में गणेश चतुर्थी एवं गणपती बप्पा के जीवन से सम्बंधित क्विज में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, ओर इसमे 30 प्रश्न पूछे गए थे।
कार्यक्रम के अंत में महाआरती ओर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान रबिन्द्र प्रधान, लक्ष्मण मेघवाल, ओम जैन शंभूपुरा, अध्यक्ष गोपाल जटिया, जगदीश वैष्णव, रणजीत आचार्य सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी निवासी मौजूद रहे।