स्व. महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर पुराने मधुर गीतों से सजेगी यादगार शाम, तैयारियां पूरी
26 सितंबर को श्रीनाथ गार्डन में होगा संगीतमय आयोजन, संस्थान के करीब 16 कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। महान फिल्म पार्श्व गायक स्व. महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर स्थानीय आई.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाली “सभी महान गायकों के पुराने मधुर गीतों से सजी एक शाम” की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
संस्थान के संस्थापक विजय मलकानी ने बताया कि आगामी शनिवार, 26 सितंबर को शाम 7 बजे स्थानीय श्रीनाथ गार्डन में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े करीब 16 कलाकार अपने सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम में संस्थापक विजय मलकानी, सैनिक स्कूल के प्रोफेसर पी.एल. भंडारकर, हिंदुस्तान जिंक के ऑफिसर दीपक सर, प्रदीप ऋषि, गिरिराज गोस्वामी, राजेश व्यास, ओम पुनर, सतीश सेन, जगदीश बैरागी और नवजीत जैन अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
वहीं गायिकाओं में परवींदर सलूजा, पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत, व्याख्याता कल्पना गहलोत, कुलवंत कौर, कृष्णा मैडम एवं ममता राघवम अपनी सुरीली आवाज में पुराने मधुर गीत प्रस्तुत करेंगी।
अतिथियों की मौजूदगी रहेगी खास
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीए एवं मार्बल व्यवसायी हरीश इनानी होंगे, जबकि अध्यक्षता संस्कार द स्कूल के निदेशक तिलक काबरा करेंगे।
अतिविशिष्ट अतिथियों में राजस्थान किसान मोर्चा भाजपा के प्रदेश संयोजक ईश भारद्वाज, पंडित दीनदयाल मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री कुलदीप राणा, केसरिया प्रोडक्शन के निदेशक गोपाल शर्मा, नामा बैटरीज एवं सोलर पावर के प्रबंधक अश्विनी नामा तथा झूलेलाल रिसोर्ट एवं गार्डन के प्रबंधक रमेश चंद्र चंचलानी शामिल होंगे।
विशिष्ट अतिथियों में सुखद जीवन संस्थान के चेयरमैन एस.डी. वैष्णव, पूर्व आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. योगेश चंद्र व्यास, संस्कार द स्कूल की सह निदेशिका श्रीमती शीतल काबरा, मारुति सेल्स एवं सर्विस के प्रबंधक गोपाल चतुर्वेदी, मार्बल कटर व्यवसायी फूलवनत सिंह सलूजा एवं ऋषि राघवम मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक महेंद्र जोशी होंगे, जबकि कार्यक्रम का संचालन पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत करेंगी।