एसबीआई काछोला शाखा का नए स्थान पर होगा स्थानांतरण, 28 सितंबर से नए पते पर मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं

24-25 सितंबर को लॉकर सेवाएं बाधित रहने की संभावना, ग्राहकों को पहले से सामान निकालने की सलाह

काछोला, स्मार्ट हलचल। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की काछोला शाखा ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शाखा को नए और अधिक सुविधाजनक स्थान पर स्थानांतरित करने की घोषणा की है। बैंक की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार 28 सितंबर 2026 से शाखा का नया पता प्लॉट संख्या 1056, ओसवाल ट्रेड प्लाजा (ओटीपी), बाईपास रोड, काछोला रहेगा।बैंक की ओर से जारी सूचना में ग्राहकों को नए परिसर में बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई है। शाखा की ओर से संपर्क के लिए 9685815600 मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है।

24 और 25 सितंबर को लॉकर सेवाएं हो सकती हैं बाधित

शाखा स्थानांतरण के कारण बैंक के लॉकर संचालन एवं पुनःस्थापना की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। सूचना में ग्राहकों को बताया गया है कि 24 सितंबर से 25 सितंबर तक लॉकर सेवाओं में व्यवधान हो सकता है।

बैंक ने ऐसे ग्राहकों को, जो अपने लॉकर से सामान निकालना चाहते हैं, अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए अपनी शिपिंग/स्थानांतरण तिथि से कम से कम 3 दिन पहले आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है।

साथ ही ग्राहकों के पास अपनी सुविधा के अनुसार लॉकर की व्यवस्था में बदलाव अथवा उसे बंद करने का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

नए परिसर में बेहतर सेवा का भरोसा

भारतीय स्टेट बैंक की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि बैंक नए स्थान से ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए तत्पर है। शाखा प्रबंधन ने ग्राहकों से स्थानांतरण के दौरान सहयोग करने की अपील की है।