रेसटा के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षा के मुद्दों पर हुआ मंथन,

* सीताराम डूडी लगातार चौथी बार बने बीकानेर जिलाध्यक्ष

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/बीकानेर।स्मार्ट हलचल|शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) जिला शाखा बीकानेर का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन हल्दीराम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सूरसागर में प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सम्मेलन में शिक्षा व्यवस्था, शिक्षक हितों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया।
सम्मेलन में जिलेभर से पहुंचे शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों, शिक्षकों की कार्य परिस्थितियों, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षक समस्याओं के समाधान को लेकर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि एडीईओ माध्यमिक बीकानेर लोकेश आत्रेय ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शैक्षिक संसाधनों, शिक्षकों की कार्य परिस्थितियों एवं विद्यालयों में शैक्षिक नवाचारों के महत्व पर चर्चा की। संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए शिक्षक, अभिभावक और शिक्षा विभाग के बीच प्रभावी समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कक्षा-कक्ष में नवाचार एवं आधुनिक शिक्षण विधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।
सम्मेलन में शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए तथा शिक्षक समुदाय से जुड़े विभिन्न विषयों को संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने पर चर्चा की। रेसटा पदाधिकारियों जिलाध्यक्ष सीताराम डूडी, संयोजक पवन शर्मा, सह संयोजक अविनाश आसिया, सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं अनिल धारणिया ने सम्मेलन में शामिल शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
*जिला कार्यकारिणी का हुआ निर्वाचन*
सम्मेलन के दौरान संगठन की जिला कार्यकारिणी के चुनाव चुनाव अधिकारी एडीईओ लोकेश आत्रेय एवं प्रदेश पर्यवेक्षक श्याम सुंदर विश्नोई की देखरेख में संपन्न हुए। निर्वाचन में सीताराम डूडी लगातार चौथी बार जिलाध्यक्ष तथा पवन शर्मा जिला महामंत्री निर्वाचित हुए। इसके अलावा मुकेश जेवरिया जिला मुख्य संरक्षक, गोपाल शर्मा जिला सभाध्यक्ष, ओमप्रकाश शर्मा जिला उपसभाध्यक्ष, डॉ. मोनिका शर्मा महिला मंत्री, सुनील शर्मा, अनिल धारणिया एवं संतोष जनागल जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अविनाश आसिया जिला मीडिया चेयरपर्सन, ओम शंकर मौर्य जिला महासचिव, डूंगर दान जिला कोषाध्यक्ष, हरकेश मास्टर जिला संगठन मंत्री, गणेशाराम पंवार, योगेश कुमार मीणा एवं पवन राठी जिला प्रचार मंत्री, भंवर लाल आचार्य एवं धीरज बारहठ जिला सलाहकार तथा महिपाल सियाग जिला सचिव निर्वाचित हुए। इसी प्रकार पांचू ब्लॉक अध्यक्ष भागी चन्द, हदा ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चंद्र, छतरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन आसेरी, लूणकरणसर ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गहलोत, नोखा ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग विश्नोई एवं कोलायत ब्लॉक अध्यक्ष रामदयाल सहित अन्य पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। सम्मेलन के समापन पर पदाधिकारियों ने शिक्षा एवं शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को संगठनात्मक स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने की बात कही।