ग्राम नौनेरा में एक युवक की मौत का मामला

रेखचंद्र भारद्वाज

मृतक के भाई ने 4 जनों के खिलाफ लगाया हत्या का आरोप

मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा

जुरहरा थाने में मामला दर्ज

जुरहरा, जिला डीग : स्मार्ट हलचल|जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव नौनेरा में एक युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिमसें मृतक के भाई के द्वारा चार नामजद लोगों के खिलाफ जुरहरा थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। वहीं जुरहरा पुलिस के द्वारा मृतक युवक के शव का जुरहरा के राजकीय किरोडीलाल स्वर्णकार अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के किए सौंप दिया गया है। मृतक युवक के भाई बलवीरसिंह पुत्र गिरधारी जाति जाट निवासी ग्राम नौनेरा थाना जुरहरा हाल निवासी होडल, हरियाणा ने जुरहरा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि दिनांक 17.09.2026 को सुबह समय करीब 8:00 बजे उसके छोटे भाई बच्चू के मोबाइल पर गांव के ही रोहताश रावत पुत्र राजन जाति जाट निवासी ग्राम नौनेरा थाना जुरहरा के मोबाइल से फोन आया जिसको बच्चू की पत्नि मालती ने उठाया तो दूसरी ओर से रोहताश रावत ने कहा कि फोन बच्चू को दो, हम इसे लेकर कहीं बाहर जा रहे हैं। मालती ने बच्चू को फोन पकडा दिया। करीब 9:00 बजे बच्चू रोहताश रावत के बुलाने उसके साथ चला गया। इसके बाद दिनांक 18.09.2026 को सुबह समय करीब 6:30 बजे बच्चू ने होडल में रहने वाली अपनी मां फूलन देवी के मोबाइल पर फोन करके कहा कि वह रोहताश रावत पुत्र राजन जाति जाट निवासी ग्राम नौनेरा थाना जुरहरा, बद्रीविशाल प्रसाद शर्मा पुत्र वासुदेव प्रसाद शर्मा जाति ब्राह्मण निवासी कोटपुतली हाल संस्कृत लेक्चरर राजकीय सीनीयर विद्यालय नौनेरा, नटवर पुत्र रतनसिंह जाति जाट निवासी ग्राम नौनेरा व बंटी पुत्र बच्चूसिंह जाति जाट निवासी ग्राम नौनेरा थाना जुरहरा के साथ आया है और उसे पता नहीं है कि वह कहा है और उसे जान का खतरा है। इतना कहते ही उसका फोन कट गया। जिस पर हम घबरा गए और हमने बच्चू को तलाशना शुरू कर दिया। हमें तलाश करने के दौरान जानकारी मिली कि बच्चू ने मेरी मां के अलावा वीरेन्द्र पुत्र लालसिंह जाति जाट निवासी ग्राम नौनेरा के पास भी फोन करके भी यहीं बात बोलीं थी। तहरीर में मृतक के भाई ने बताया कि हम लोग उपरोक्त नामजद रोहताश रावत व बद्रीविशाल प्रसाद शर्मा के घरों पर गए जहां हमें कोई सन्तुष्टीजनक जबाव नहीं मिला। इसके बावजूद मैं व मेरे पिताजी गिरधारी बच्चू की तलाश में लगे रहे। दिनांक 18.09.2026 को शाम समय करीब 7:00 बजे बद्रीदिशाल प्रसाद शर्मा की गाडी गांव में आ गई तो हमने वहां जाकर बद्रीविशाल प्रसाद शर्मा से पूछताछ की तो उसने हमें कुछ नहीं बताया, हमने गाडी को तलाश किया जहां मेरा भाई बच्चू उम्र 28 साल नग्न व अचेतअवस्था में पडा मिला। हम लोगों ने गांव के ही एक डॉक्टर को उसे दिखाया तो उसने कहा कि यह मर चुका है। इसके बाद हम उसी अवस्था में बच्चू को कामां के सरकारी अस्पताल में लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित करते हुए बताया कि इसकी मृत्यु करीब 4-5 घंटे पहले ही हो चुकी है। मृतक के भाई ने चार नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते है जुरहरा थाने में मामला दर्ज कराया है। वहीं जुरहरा थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।