सूरौठ। स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के गांवों में गायों में अज्ञात बीमारी का प्रकोप चल रहा है सड़कों पर घूमने वाले गोवंश के साथ-साथ घरों में पाली जा रही गायें भी इस बीमारी की चपेट में आ रही हैं।किसान विकास मंच के जिला अध्यक्ष राम भरोसी भांकर धंधावली ने बताया कि यह रोग बेहद घातक है, जिसमें गायें न तो चारा खा पा रही हैं और न ही खड़ी हो पा रही हैं। इलाज के अभाव में तड़प-तड़पकर उनकी मौत हो रही है। उन्होंने बताया कि गांव धंधावली में ग्रामीण धीरेंद्र उर्फ घासीराम की चार पालतू गायों में भी इस बीमारी के लक्षण दिखे हैं।
इतना ही नहीं, जाटव बस्ती धंधावली में सड़क किनारे रोड के पास मृत पड़ी गायों की सड़न और दुर्गंध से राहगीरों व स्थानीय निवासियों का परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से टीकाकरण अभियान चलाने की मांग की है।