जलझूलनी एकादशी पर निकलेगी चारभुजा नाथ बड़ा मंदिर भीलवाड़ा तक पैदल यात्रा

भीलवाड़ा 20 सितंबर
स्मार्ट हलचल|शहर में तीसरी बार जलझूलनी एकादशी पर 22 सितंबर को चारभुजा नाथ बड़ा मंदिर पुराना शहर भीलवाड़ा तक प्रतीकात्मक तीन किमी पदयात्रा निकली जाएगी। चारभुजा नाथ गड़बोर राजसमंद एवं कोटडी श्याम जो पदयात्री पैदल नहीं जा सकते हैं वे 3 किलोमीटर यात्रा में पैदल चलकर अपने इष्ट देव के मंदिर तक सम्मिलित हो सकते हैं। पदयात्रा सुभाष नगर श्रीराम मंदिर से प्रातः 8 बजे शुरू होगी। जो आरके कॉलोनी होते हुए नेहरू उद्यान, गणेश मंदिर, बस स्टैंड, रामस्नेही चिकित्सालय, सांगानेरी गेट, धान मंडी होते हुए सुबह 9.30 बजे चारभुजा नाथ बड़े मंदिर पुराना शहर भीलवाड़ा पहुंचेगी। जगह-जगह पुष्प वर्षा होगी। पद यात्रियों को अल्पाहार दिया जाएगा। पदयात्रा में आगे बैंड-बाजे, मंदसोरी ढोल, बड़े झंडे लिए साथ चलेंगे, पुरुष सफेद वस्त्र एवं महिलाएं चुन्दड पहनकर पदयात्रा में शामिल होंगी। बड़ा मंदिर पहुंच सभी पदयात्री मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाएंगे। चारभुजा नाथ के केसरिया भोग लगाएंगे। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी उपस्थित रहेंगे। ट्रस्ट मीडिया प्रभारी महावीर समदानी में बताया कि श्रीराम सेवा संस्थान के अध्यक्ष कैलाश गगरानी व मंत्री राजेश सोमानी ने श्री राम मंदिर में मीटिंग कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया श्री माहेश्वरी समाज श्री चारभुजा जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा पदयात्रीयो का स्वागत किया जाएगा महा आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा