राजेन्द्र खटीक
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-स्मार्ट हलचल|गंगापुर-भीलवाड़ा जिले के गंगापुर नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में एक बहुत बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। भीलवाड़ा शहर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेखा हिरण को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बिना संगठन की अनुमति के निर्दलीय नामांकन दाखिल करना भारी पड़ गया है। इसे अनुशासनहीनता और संगठन के निर्देशों की अवहेलना मानते हुए, प्रदेश महिला कांग्रेस ने त्वरित और कड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने रेखा हिरण को भीलवाड़ा शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। यह निलंबन आदेश 19 सितंबर 2026 से प्रभावी हो गया है, जिसने चुनाव से ऐन पहले स्थानीय राजनीतिक गलियारों में भारी हलचल पैदा कर दी है।