भूमिपूजन के साथ शुरू हुई निर्माण प्रक्रिया, फर्नीचर से सुसज्जित होंगे सभी कक्ष
कोटा। स्मार्ट हलचल|सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार और विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में राउंड टेबल 281 ने एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, घोड़ाबस्ती में करीब 27 लाख रुपये की लागत से चार नए कक्षा-कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। रविवार को विद्यालय परिसर में इन कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए विधिवत भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम में राउंड टेबल 281 के चेयरमैन सारांश मित्तल, प्रोजेक्ट कन्वीनर निमिष अग्रवाल, सिद्धार्थ पोद्दार, मुदित गोयल और ऋषि जैन उपस्थित रहे।
चेयरमैन सारांश मित्तल ने बताया कि नवनिर्मित कक्षा-कक्षों को विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप फर्नीचर से सुसज्जित किया जाएगा। इससे विद्यालय में अध्ययन के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होने के साथ विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।
सारांश मित्तल ने बताया कि राउंड टेबल 281 पिछले 10 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सेवा कार्य कर रही है। संस्था की ओर से अब तक 52 से अधिक कक्षा-कक्षों का निर्माण कराया जा चुका है।