महाराव भीमसिंह स्टेडियम, सांगोद में खेल प्रतिभाओं का दिखा उत्साह
बी एम राठौर
न्यूज
सांगोद, 20 सितंबर को
स्मार्ट हलचल|सांगोद के महाराव भीमसिंह स्टेडियम में आज 70वीं जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता–2026 का भव्य शुभारंभ बड़े उत्साह, उमंग और धूमधाम के साथ हुआ। प्रतियोगिता के आयोजन से पूरे क्षेत्र में खेलमय वातावरण देखने को मिला। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका चेयरमैन जगदीश शर्मा रहे।
इस अवसर पर DYSP नरेंद्र जैन, थाना अधिकारी पवन मीणा, दुष्यंत शर्मा मोइकला पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष माइनॉरिटी ब्लॉक शहजाद खान, समाजसेवी नौशाद मिर्जा, सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।
खिलाड़ियों का किया स्वागत एवं सम्मान
आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों, टीमों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों का स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया।
अतिथियों का माला पहनाकर सम्मान किया गया तथा उन्हें खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर कोटा जिले के सोफिया स्कूल डॉ बंशी धर सहीत जिले के सभी ब्लॉक के विधालय उपस्थित रहे।
अतिथियों ने दिया खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन
मुख्य अतिथि जगदीश शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करती हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ना चाहिए और अपनी प्रतिभा को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अशरफ़ ने कहा कि विद्यालय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
डॉ अमन मिर्जा ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह विद्यार्थियों को जीवन में संघर्ष, अनुशासन और निरंतर मेहनत का महत्व सिखाते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन करे और सांगोद क्षेत्र का नाम रोशन करे।
उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की।
खेल भावना के साथ प्रतियोगिता का आगाज
उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन स्थल पर अनुशासन, खेल भावना और उत्साह का शानदार संगम देखने को मिला।
70वीं जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता–2026 के इस भव्य आयोजन का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना तथा खेलों के प्रति विद्यार्थियों में रुचि और जागरूकता बढ़ाना है।
आयोजक JLN Sanskar Academy, Sangod की ओर से सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया और प्रतियोगिता के आगामी चरणों के लिए सभी टीमों को शुभकामनाएं दी गईं।