अनिल कुमार खींची
42 को दूसरी और 50 लाभार्थियों को तीसरी किश्त के एफटीओ जारी
स्मार्ट हलचल ब्यावर। विकसित भारत–जन सेवा अभियान-2026 के तहत पंचायत समिति जवाजा में आयोजित नमो सेतु शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाजा के सभा भवन में आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायत नाईकला के तीन लाभार्थियों की आवास स्वीकृति जारी की गई।
वर्ष 2025-26 में स्वीकृत आवासों के तहत 42 लाभार्थियों की द्वितीय किश्त तथा 50 लाभार्थियों की तृतीय किश्त के एफटीओ जारी कर वितरित किए गए। व्यक्तिगत शौचालयों के लिए 20 स्वीकृतियां जारी की गईं। राजस्व विभाग द्वारा 37 फार्मर रजिस्ट्री, तीन शुद्धिकरण तथा 33 जाति एवं मूल निवास संबंधी कार्य किए गए। वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग की 12 सड़कों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।
शिविर में प्रभारी एवं विकास अधिकारी सुधीर कुमार पाठक, तहसीलदार ब्यावर भगवती प्रसाद वैष्णव, तहसीलदार टॉडगढ़ मोहर सिंह, अतिरिक्त विकास अधिकारी उम्मेद कुमार औलानिया सहित सभी 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।