लाखेरी – स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की नगर बैठक रविवार को गायत्री होटल में आयोजित हुई। बैठक का संचालन नगर मंत्री यशवर्धन वैष्णव ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कोटा-बूंदी विभाग संगठन मंत्री रवि तथा भाग संयोजक ऋषि उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत परिषद गीत के साथ हुई। इसके पश्चात नगर मंत्री यशवर्धन वैष्णव ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का परिचय करवाया तथा संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए विभाग संगठन मंत्री रवि ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए नवीन महाविद्यालय एवं विद्यालय इकाइयों की कार्यकारिणी का गठन किया जाना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने नगर में विद्यार्थी परिषद की भूमिका, विद्यार्थियों से जुड़े विषयों तथा संगठन के आगामी कार्यों के बारे में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
बैठक में नगर सह मंत्री गिर्राज, नगर सह मंत्री देवेंद्र, महाविद्यालय संयोजक विठ्ठल, कार्यकर्ता निक्कू, जितेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।