पालिकाध्यक्ष की चुनाव की तैयारियों पूर्ण पालिकाध्यक्ष के चुनाव पालिका भवन में होगा

बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 20 सितम्बर को सांगोद,स्थानीय निकाय विभाग के पालिकाध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान 21सितम्बर सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच होगा।निर्वाचन कार्यालय सांगोद ने पालिकाध्यक्ष चुनाव की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।मतदान नगर पालिका सांगोद भवन में करवाया जाएंगा।यहां इस मौके पर पुलिस का व्या पक इंतजाम किया गया है,वहीं मुख्य मार्गो व रास्तों पर पालिका भवन के आस पास बेरिकेडटस लगाकर पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगें।भाजपा व काग्रेस ने पालिकाध्यक्ष के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के साथ नामांकन पत्र भरवाने का काम पहले ही कर लिया था।भाजपा ने इस बार जर्नल पुरूष पर दांव नहीं खेलकर ओबीसी वर्ग स्वर्णकार समाज के चन्द्रप्रकाश सोनी को पालिकाध्यक्ष के लिए नामांकन करवाया था,वहीं इण्डियन नेशनल कांग्रेस ने एससी वर्ग को साधने के लिए पहले दो बार पार्षद रह चुके बृजमोहन रेगर को पालिकाध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित करके नामांकन करवाया था।पालिकाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के चन्द्रप्रकाश सोनी व इण्डियन नेशनल कांग्रेस के बृजमोहन के बीच सोमवार 21 सितम्बर को मतदान होगा।मतदान के बाद तुरंत मतगणना के बाद नतीजे घोषित करके नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष को शपथ दिलवाई जाएंगी।