चित्तौड़गढ़। स्मार्ट हलचल|मीणा समाज विकास संस्थान की बैठक अंबा माता परिसर निंबाहेड़ा में देवीलाल मीणा की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मीणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई।बैठक में निंबाहेड़ा ब्लॉक के सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई साथ ही समाज के अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने पर विचार विमर्श हुआ। आगामी बैठक के गंगरार में आयोजन को लेकर चर्चा हुई।