कोटा। स्मार्ट हलचल|भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) राजस्थान ने संगठनात्मक नियुक्तियां करते हुए कोटा शहर एवं कोटा ग्रामीण के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। मोहित वाल्मीकि को कोटा शहर तथा रिद्धम शर्मा को कोटा ग्रामीण का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से संगठन को मजबूत बनाने और उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है। रिद्धम शर्मा ने नई जिम्मेदारी के लिए एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, राष्ट्रीय महासचिव अंकुश भटनागर, संगठन महासचिव मुकेश नारानिया सहित शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन का आभार जताया।
शर्मा ने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ छात्रहितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।