भवानी मंडी पालिका अध्यक्ष पद कांग्रेस की पिंकी गुर्जर विजयी घोषित. भाजपा के सुनीश दीक्षित 12 मतों से पराजित

कांग्रेस के 26 तथा निर्दलीय मिला करत 27 भाजपा के थे 13 फिर हुई हॉर्स ट्रेडिंग भाजपा को मिला एक मत ज्यादा

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल /भवानी मंडी पालिका अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में आज कांग्रेस की पिंकी गुर्जर को 12 मतों से विजयी घोषित किया गया. पालिका चुनाव में कांग्रेस को 26 भाजपा को 13 वार्डों में जीत मिली थी तथा एक वार्ड में निर्दलीय को जीत हासिल हुई थी बाद में निर्दलीय पार्षद ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस के पक्ष में अपना समर्थन दे दिया था आज हुई वोटिंग में भाजपा को एक मत ज्यादा मिला जो चर्चा का विषय बन गया लगभग डेढ़ माह से राजनीतिक हल्का में चल रहे अटकलें को विराम लग गया डेढ़ माह से पहले वार्डों में जीत हार के अटकलें का बाजार गर्म था पार्षदों के परिणाम आने के बाद अध्यक्ष कौन बनेगा यह अटकलें लगाई जा रही थी आज उन सभी अटकलें पर विराम लग गया थोड़ी बहुत चर्चा उपाध्यक्ष पद की है किंतु उसमें भी अब ज्यादा उलट फेर की संभावनाएं काम है पिंकी गुर्जर पूर्व में एक बार पालिका अध्यक्ष रह चुकी है वह दूसरी बार अध्यक्ष बनी है एक बार उनके ससुर रामलाल गुर्जर भी पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं लगातार तीसरी बार रामलाल गुर्जर के परिवार का अध्यक्ष चुने जाने से स्थानीय राजनीति में गुर्जर परिवार का दबदबा बढ़ा है पालिका अध्यक्ष के लिए चले इस घटनाक्रम में सुबह 9:30 बजे दोनों प्रत्याशी पिंकी गुर्जर तथा सुनीश दीक्षित मतदान केंद्र पर पहुंचे पहले भाजपा पार्षदों ने मतदान किया उसकी कुछ देर बाद कांग्रेस पार्षदों ने एक साथ आकर मतदान किया पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर का भाजपा को एक वोट ज्यादा मिलने के बारे में कहना था कि उनका एक वोट भाजपा खेमे में था इस हिसाब से उनके 28 मत आने थे किंतु 26 मत प्राप्त हुए उनका कहना है कि दो पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की. स्थानीय जनता को रामलाल गुर्जर के पूर्व कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को देखते हुए शहर में पुन विकास की उम्मीदें हैं