पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत सहित शीर्ष नेताओं ने उपरना पहनाकर किया स्वागत; इरशाद बोले—’कांग्रेस की विचारधारा व विकास नीतियों से प्रभावित होकर लिया निर्णय’

पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत सहित शीर्ष नेताओं ने उपरना पहनाकर किया स्वागत; इरशाद बोले—’कांग्रेस की विचारधारा व विकास नीतियों से प्रभावित होकर लिया निर्णय’

चित्तौड़गढ़ (स्मार्ट हलचल)

नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के सभापति चुनाव के बीच वार्ड नंबर 41 से निर्वाचित निर्दलीय पार्षद मो. इरशाद उर्फ भय्यू ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। पार्षद इरशाद ने सभापति पद के चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया और पार्टी की रीति-नीति तथा जनहितैषी विचारधारा में आस्था जताते हुए कांग्रेस की औपचारिक सदस्यता ग्रहण कर ली।

वरिष्ठ नेताओं ने उपरना ओढ़ाकर किया अभिनंदन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता नवरतन जीनगर के अनुसार, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी एवं रब्बानी खान ने मो. इरशाद को कांग्रेस का पारंपरिक उपरना पहनाकर पार्टी में विधिवत शामिल किया और उनका स्वागत किया।

‘लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला’

पार्षद मो. इरशाद ने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जनहित की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे वार्ड 41 एवं पूरे नगर परिषद क्षेत्र के विकास तथा जनसेवा के कार्यों में कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

🛑 संगठन को मिलेगी मजबूती:

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मो. इरशाद के पार्टी परिवार में शामिल होने से संगठन का जनाधार और मजबूत होगा तथा परिषद क्षेत्र में जनहित के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

समारोह में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर सभापति पद के उम्मीदवार नगेंद्र सिंह राठौड़, संगठन महामंत्री महेश काकानी, पूर्व जिला संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री प्रमोद सिंह तंवर सहित पार्टी के कई नवनिर्वाचित पार्षद एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।