गौसेवा, रक्तदान, खेलकूद प्रतियोगिताओं सहित भव्य शोभायात्रा एवं महिलाओं के विशेष आयोजन होंगे आकर्षण का केंद्र
निम्बाहेड़ा,22 सितंबर
ज़ाकिर हुसैन
स्मार्ट हलचल|महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज समिति, निम्बाहेड़ा की ओर से 4 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आठ दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर 21 सितंबर को अग्रसेन भवन में समिति अध्यक्ष आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।आठ दिवसीय आयोजन के अंतर्गत गौसेवा, जीवदया, रक्तदान, फल वितरण, क्रिकेट एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताएं, महिलाओं के लिए दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम, भव्य शोभायात्रा तथा पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, सामाजिक समरसता एवं समाज की एकजुटता का संदेश दिया जाएगा।
बैठक में संरक्षक जगदीश अग्रवाल, अनिल गर्ग, प्रियांक नरेडी, ज्ञानमल अग्रवाल, सचिव अरुण गर्ग, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, राजकुमार रायपुरिया, अनिल ऐरन, राजकुमार अग्रवाल, संकेत अग्रवाल, शांतिलाल अग्रवाल, दिनेश चौधरी, हेमंत गोयल, शिव अग्रवाल, गौरव बंसल सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।