धाता ब्लॉक में प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष का चुनाव संपन्न, संजय सिंह निर्विरोध निर्वाचित
खखरेरू /फतेहपुर। स्मार्ट हलचल।विकास खंड धाता के भीमपुर स्थित एक मैरिज हॉल में गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।
चुनाव कराने के लिए जिले से पर्यवेक्षक के रूप में बलराम सिंह तथा चुनाव अधिकारी के रूप में शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, आशीष यादव, शैलेन्द्र अवस्थी और विनीत कुमार मौजूद रहे। दोपहर दो बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई।
अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों, संजय सिंह और शौष्ठव त्रिपाठी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान शौष्ठव त्रिपाठी का नाम मतदाता सूची में न होने के कारण उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। इसके बाद एकमात्र वैध प्रत्याशी बचे संजय सिंह को चुनाव अधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष घोषित कर दिया और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने चुनाव में आए हुए सभी शिक्षकों के लिए जलपान की उचित व्यवस्था पहले से ही करा रखी थी और सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हितों के लिए वह हमेशा संघर्षरत रहेंगे और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से धर्मेन्द्र सिंह, ज्ञान सिंह, सुनील सिंह, सत्यजीत सिंह, ओम श्री चंदेल, राम प्रसाद सिंह, अभिषेक सिंह, सतीश कुमार सिंह चंदेल, निरपत सिंह, उमेश सिंह, संदीप सिंह, दानिश सिद्दीकी, अनिल पांडेय, सुरेश कुमार, नौशाद अहमद, सोनू सिंह, सतीश सिंह, सुनील कुमार, महताब आलम, बीरेंद्र कुमार, जय शंकर प्रसाद सहित समस्त ब्लॉक के शिक्षकगण मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी।