मंडावर पंचायत समिति की वार्डवार ग्राम सूची जारी

 

15 ग्राम पंचायतें, 15 वार्ड—आरक्षण के साथ तय हुआ गांवों का गणित, कई इलाकों में चुनावी हलचल तेज

नीरज मीणा

मंडावर/दौसा। स्मार्ट हलचल/मंडावर पंचायत समिति क्षेत्र में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर वार्डवार ग्राम पंचायतों की सूची और आरक्षण का खाका सामने आ गया है। जारी सूची के अनुसार मंडावर पंचायत समिति में कुल 15 ग्राम पंचायतें और 15 वार्ड हैं। आरक्षण व्यवस्था में अनुसूचित जाति के लिए 2, अनुसूचित जनजाति के लिए 4, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1 तथा सामान्य वर्ग के लिए 8 वार्ड निर्धारित किए गए हैं।
वार्डवार स्थिति
वार्ड 1 — ST सामान्य: बनावड़, एदलपुर
वार्ड 2 — सामान्य महिला: नांगल सुमेरसिंह, सरावली
वार्ड 3 — ST सामान्य: जटवाड़ा, नांगल मीणा, टहटड़ी
वार्ड 4 — OBC सामान्य: पाड़ला, वीरगांव, नांदना, नौरंगपुरा
वार्ड 5 — सामान्य पुरुष: धौलखेड़ा, मान्यपुरा, बदनपुरा
वार्ड 6 — ST महिला: ऊकरूंद
वार्ड 7 — सामान्य महिला: विरासना, पालोदा, पीपला दुल्हापुर, राजगढ़
वार्ड 8 — SC सामान्य: पाखर, कैसरी, बावन बीधा
वार्ड 9 — सामान्य पुरुष: कैसरा, खेड़ली, राजपुर, लाडनपुर, सारंगपुर
वार्ड 10 — सामान्य महिला: टिकरी कलानौत, गोपालगढ़, किशोरपुरा, हरिपुरा, खेड़ली कलां, खेड़ली खुर्द, रायपुर
वार्ड 11 — सामान्य महिला: गढ़ हिम्मतसिंह
वार्ड 12 — सामान्य पुरुष: रिंदली, ईसरखेड़ा, भड़पुरा
वार्ड 13 — ST महिला: हल्देना, नांगल चारण, नांगल कोलरा
वार्ड 14 — सामान्य पुरुष: कोट
वार्ड 15 — सामान्य महिला: मुनापुरा, हाड़ोली, ईश्वरपुर, नांगल मैंव
आरक्षण का पूरा गणित
SC — 2 वार्ड: 1 महिला + 1 सामान्य
ST — 4 वार्ड: 2 महिला + 2 सामान्य
OBC — 1 वार्ड: सामान्य
सामान्य — 8 वार्ड: 4 महिला + 4 सामान्य
कुल — 15 वार्ड: 7 महिला + 8 सामान्य
आरक्षण के साथ शुरू हुई चुनावी हलचल
वार्डवार आरक्षण और ग्राम पंचायतों का यह गणित सामने आने के बाद संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। खासकर महिला आरक्षित वार्डों में नए चेहरों के सामने आने और सामान्य तथा आरक्षित वार्डों में राजनीतिक समीकरण बनने-बिगड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि कौन सा दावेदार किस वार्ड से मैदान में उतरता है और स्थानीय राजनीति का ऊंट किस करवट बैठता है।