रा. उ. मा. वि.उदलियास ने तैराकी में तीन गोल्ड मेडल सहित जीते 15 मेडल
वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भी आशाराम ने जीता कास्य
(रमेश चन्द डाड)
आकोला|भीलवाड़ा में आयोजित 70 जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदलियास ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 15 मेडल प्राप्त किये जिसमें तीन गोल्ड मेडल , 2 सिल्वर मेडल ओर 10 कास्य मैडल जीत कर विद्यालय में गांव का नाम रोशन किया ! गोल्ड मेडल 50 मीटर 100 मीटर 200 मी बैक में साँवरमल धोबी ने जीते तथा सिल्वर मेडल 100 मीटर बैक में अंकुर तथा 50 मी बैक में दिव्या ने प्राप्त किये साथ ही कास्य मैडल 200 मीटर ब्रेस्ट में सुनील, 200 मी बैक में दिव्या, 100 मी बैक 200 मी बैक में राजश्री, 100 मी फ्री स्टाइल में लक्ष्मी तथा 4x 100 मी फ्री स्टाइल रिले में साँवर, शिव , प्रिंस, सुनील ने कुल चार मेडल प्राप्त किये!
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ उनका हौसला बढ़ाते हुए सावित्री पारीक व नारायण लाल जाट ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बड़े जोश से भाग लिया इस वर्ष राज्य स्तर पर तीन तैराकों का चयन हुआ जिसमें साँवरमल धोबी, जानू रेगर, सुमन बलाई का चयन हुआ है!
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधान मीनाक्षी शर्मा ने खिलाड़ियों की प्रशंसा की साथ ही विद्यालय स्टाफ व ग्राम वासियों ने विद्यालय शारीरिक शिक्षक राधेश्याम वैष्णव की प्रशंसा करते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उदलीयास गांव ने तैराकी प्रतियोगिता में झंडे गाड़ दिए हैं हर वर्ष इस विद्यालय से राज्य स्तर तक खिलाड़ियों का चयन होता आया है ओर इस सत्र में भी कुल 15 मेडल प्राप्त कर तीन तैराकों का राज्य स्तर पर चयन हुआ है! उदलियास गांव में तेराकी के लिए तरण ताल नहीं होते हुए भी बच्चों का इस प्रकार का प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत और लगन को दर्शाता है !
वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में आशा राम बैरवा ने 103 किलो भार उठा कर कांस्य पदक प्राप्त कर इतिहास रचा है पहली बार विद्यालय से इस प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त हुआ है टीम प्रभारी नन्द सिंह राठौड़ ने बताया कि कोटड़ी ब्लॉक से पहली बार किसी खिलाड़ी ने ये पदक प्राप्त किया है!
उदलीयास ग्रामवासी, खेल प्रेमी तथा शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने खिलाड़ियों की प्रशंसा की साथ ही उनके भविष्य की कामना की !