10 हजार रुपए का इनामी हत्यारा गिरफ्तार
भरत देवड़वाल
स्मार्ट हलचल|रामनगरिया थाना पुलिस ने 10 हजार के इनामी आरोपी पीयूष मीणा को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर कुंदनपुरा रेलवे फाटक से सौरभ उर्फ गोलू का अपहरण कर टोडाभीम के जंगल में ले जाकर हत्या कर दी थी और शव झाड़ियों में फेंक दिया था।रंजीता शर्मा, पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देश पर पारस जैन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और दीपक खंडेलवाल, सहायक पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अनिल कुमार टेलर, थानाधिकारी रामनगरिया के नेतृत्व में टीमदशरथ हेड कांस्टेबल मुनेश कास्टेबल शंकर लाल कास्टेबल शिवपाल कांस्टेबल गणेश कुमार कांस्टेबल सुशील कुमार कांस्टेबल की विशेष भूमिका में बनीं टीम को बड़ी सफलता मिली है आरोपी को टीम ने महेश नगर जयपुर से आरोपी को पकड़ा।
आरोपी पीयूष मीणा पुत्र राजेश कुमार, 24 साल, निवासी सिंघान बजेड़ा, थाना सदर हिंडौन, करौली का रहने वाला है।
थानाधिकारी अनिल कुमार टेलर ने बताया की प्रकरण संख्या 344/2026 में कार्रवाई की गई है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।